.

क्यों नहीं सुलझती विज्ञान की ये पहेलियां

दोस्तो मैं हूं आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा की आप सब जानते हैं कि आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के कारण आज हर नामुमकिन काम आसान हो गया है। लेकिन फिर भी विज्ञान के कुछ ऐसी अनसुलझी पहेलियां हैं जिनके बारे में आम आदमी को कुछ भी समझ नहीं है। आज मैं आपको विज्ञान के कुछ ऐसे सवालों के जवाब दूंगा जिनके बारे में आपको शायद पहले से नही पता होगा।


दिन में क्यों नहीं दिखते तारे
दोस्तों दिन में कभी भी हमें तारे आकाश में नजर नहीं आते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी मुख्य वजह क्या हो सकती है। देखिये पृथ्वी के चारों और एक गहरा वायुमंडल बना हुआ है जो सूरज से आने वाले प्रकाश को इसके चारों और पहुंचा देता है। तो दिन में आकाश में इतनी चमक हो जाती है कि तारे नजर नहीं आते। बल्कि चांद पर जहां वायुमंडल नहीं है वहां दिन में भी तारे देखे जा सकते हैं।
बर्फ आखिर पानी पर क्यों तैरती है
कभी आपने सोचा है कि कोई भी ठोस चीज पानी में डूब जाती है। लेकिन बर्फ भी ठोस होती है फिर भी वह पानी में नहीं डूबती। इसको समझने के लिए आपको बता दूं कि जब भी कोई द्रव्य कोई भी क्रिया होने के कारण ठोस पदार्थ में बदल जाता है तो उसका आयतन घट जाता है। और वह भारी हो जाता है। लेकिन यहां पर पानी के साथ हमेशा विपरीत होता है। पानी जमकर जब ठोस रूप में आ जाता है तो इसका आयतन घटने की जगह बढ जाता है। और वह पानी की बजाय हल्की हो जाती है। इसलिए आसानी से तैरती है।
जुकाम होने पर गंध का अहसास क्यों नहीं होता
नाक हमारी पूरी जिंदगी किसी भी वस्तु को सूंघने का कार्य करती है। सुंगन्ध और दुर्गन्ध को भली भांति पहचानती है। जब भी जुकाम होता है तो यह काम करना बंद कर देती है। इसको समझने के लिए आप यह बात जान लें कि नाक सिर्फ किसी भी वस्तु की गंध को हमारे मस्तिष्क तक पहुंचाने का काम करती है। और उसकी पहचान हमारा मस्तिष्क करता है। जुकाम होने पर नाक की तंत्रिका बंद हो जाती है और गंध मस्तिष्क तक नहीं पहुंच पाती। इसलिए हमें गंध का अहसास नहीं होता।
पहले अंडा आया या मुर्गी
यह सवाल सारी दुनिया में एक अनसुलझी पहेली सा बना हुआ है। वाकई में ये सोचने का विषय है कि आखिर पहले अंडा आया या मुर्गी। इसके विषय में जीव विज्ञान यह कहता है कि मुर्गी और अंडे के विकास में लाखों वर्षों का समय लगा है। इसलिए जीवों का क्रमिक रूप से विकास हुआ है। ये सवाल कोई महत्व विज्ञान के अनुसार नहीं रखता है। क्योंकि एक तरह से इन दोनों का विकास एक साथ एक ही क्रम में हुआ है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक ओर शेयर जरूर कीजियेगा।इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडने के लिए आप हमें फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।


EmoticonEmoticon