नमस्कार मैं हूँ आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि हम सब जानते है कि ताजमहल भारत में सबसे खूबसूरत ईमारत है प्रेम की निशानी है वंहा पर देश दुनिया से लोग इसकी ख़ूबसूरती को निहारने आते है मैं भी कई बार ताजमहल को देखने गया हूँ और कई बार मुझे दरवाजे से बिना देखे ही वापस लौटना पड़ा है इसलिए आज मैं आपको बताऊंगा कि ताजमहल जाने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान जरुर रखें कंही ऐसा ना हो कि आपको बहुत परेशानी का सामना करने पड़े या फिर हो सकता है कि आप भी बिना देखे ही वापस लौट आयें |
इस दिन जाने की योजना ना बनायें
सबसे पहले तो ये बात समझ ले की शुक्रवार को ताजमहल बंद होता है कुछ लोगों को ये गलतफहमी है नहीं जी उस दिन तो वंहा जाना फ्री होता है लेकिन ये बात गलत है बस शुक्रवार को दोपहर बाद वो ही लोग जा सकते जिनको जुम्मे की नमाज अदा करनी हो यानि की मस्जिद में प्रार्थना करनी हो बाकी सामान्य तौर पर उस दिन ताजमहल को देखना बंद होता है आप शुक्रवार को वंहा जाने की योजना ना बनायें |
गर्मी के इन दिनों में जाने से परेशानी हो सकती है
दूसरी बात ये ध्यान रखें की हो सके तो ताजमहल को देखने के लिए गर्मी के दिनों में जाने से बचना चाहिए क्योंकि वंहा संगमरमर की फर्श धुप से बहुत ही गर्म हो जाती है और नंगे पैर जाना हो सकता है कुछ लोगो के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाये खासकर जून के महीने में इदुलफितर के आसपास आगरा से करीब चालीस किलोमीटर दूर फतेहपुर सिकरी में आठ या दस दिन का मेला लगता है उन दिनों में वो सभी ताजमहल भी देखने जाते है इसलिए वंहा बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है ऊपर से उन दिनों गर्मी भी बहुत ही ज्यादा होती है आपको प्रवेश करने के लिए धुप में घन्टो तक इन्तजार करना पड़ सकता है और अंदर ज्यादा भीड़ होने के कारण आपको ज्यादा अच्छी फोटोग्राफी करने में परेशानी हो सकती है
आगरा में कंहा पर उतरें
अगर आप बस से वंहा जाते है तो आपको बतादे की आगरा बस स्टैंड कई है उनमे से ताजमहल के सबसे पास ईदगाह बस स्टैंड है और अगर आप रेल से सफ़र करे तो सबसे पास आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन है आपकी रेल का इस स्टेशन पर ठहराव नहीं है तो आप आगरा कैंट उतरें वंहा सभी रेलों का लगभग ठहराव होता है ज्यादा अच्छा ये रहेगा कि आप एक दिन पहले आगरा पंहुचकर किसी होटल में रुकें और दुसरे दिन सुबह आठ बजे ही ताजमहल पंहुच जाये आपको अच्छा मौसम और बहुत ही कम भीड़ मिलेगी आप आसानी से ताजमहल देख पाएंगे अच्छे फोटो भी हर एंगल में क्लिक कर पाएंगे |
दोस्तों ये जानकारी मैंने अपने अनुभव से आपको बताने की कोशिश की क्योंकि मैं वंहा कई बार गया हूँ अगर आपको अच्छी लगी हो तो आप इसे लाइक और शेयर जरुर कीजियेगा ताकि और लोग भी परेशानी का शिकार होने से बाख जाएँ इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़ने के लिए मुझे फॉलो करें धन्यवाद् |

EmoticonEmoticon