.

गाय के बारे में ये बाते जानकर हैरान रह जायेंगे आप

नमस्कार मैं हूँ आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा की आप जानते हैं कि हिंदु धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है | बचपन से ही स्कूल में बच्चों को यही सिखाया जाता है कि गाय हमारी माता है | शैशवावस्था में गाय का दूध मां के दूध के बाद सबसे अधिक पोषक माना गया है | वैसे देखा जाए तो गाय इंसान को जीवनभर पालती है लेकिन गाय माता के बारे में आज हम आपको ऐसी बातें बताने जा रहे हैं | जिनसे शायद आप अभी तक अनभिज्ञ हैं | आज मैं आपको बताऊंगा कि वह कौनसी ऐसी खास बातें हैं जिनकी वजह से गाय को माता माना जाता है |


हिंदु धर्म के अनुसार
हिंदु धर्म के ग्रंथों में गाय को माता और भगवान का दर्जा दिया गया है | क्योंकि ऐसा कहा गया है कि गाय के शरीर में 34 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है | इसके अलावा जैसे मानव में गर्भावस्था का समय नौ माह का होता है | ठीक उसी प्रकार गाय का गर्भावस्था का समय भी नौ माह का होता है | गाय अपने मुंह से केवल एक तरह की ही आवाज निकाल सकती है जिसे हम रंभाना कहते हैं |
गाय की उम्र कितनी होती है
सामान्यत: गाय की उम्र करीब 20 वर्ष होती है | दुनिया की पहली गाय जिसने हवाईजहाज में सफर किया उसक गाय का नाम एल्म फार ओली था मजेदार बात यह है |कि उसने हवाईजहाज में दूध भी दिया था | एक पालतू गाय करीब 24 घंटे में मात्र चार घंटे सोती है |
गाय कितना पानी पीती है
औसतन गाय एक दिन में एक बाथटब में भरे पानी के बराबर पानी पी जाती है | गाय की खास बात यह है कि वह सीढिय़ो परआसानी से चढ़ सकती है लेकिन वह वापिस नहीं उतर सकती क्योंकि उसके पैर ठीक से उल्टे मुडते नहीं हैं | दुनिया भर में गाय की करीब 800 प्रजातियां पाई जाती हैं | गाय को मां इसलिए भी कहा गया है क्योंकि लोग गाय का दूध पीकर ही बड़े होते हैं |
गाय और डेयरी उद्योग
डेयरी उद्योग इतना विकसित हो गया है कि अब एक गाय दस गायों के बराबर दूध देने लगी है | 1856 में गेलबोर्डेन नामक वैज्ञानिक ने दूध का पाश्चुरीकरण करने की एक मशीन बनाई थी | जिससे दूध से पानी को भी अलग किया जा सकता था गाय जब अपने बछड़े को जन्म देती है तो उसकी उम्र करीब दो वर्ष होती है |
गाय के बारे में कुछ विज्ञान की बातें
एक गाय खाना खाकर लगभग आठ घंटे तक जुगाली कर सकती है | इसके अलावा गाय के शरीर का तापमान एक सौ एक पाइंट पांच डिग्री फॉरेनहाइट होता है | कमाल की बात यह है कि गाय एक जगह खड़े रहकर भी चारों और 360 डिग्री में देख सकती है |
इस पोस्ट का उद्देश्य केवल जानकारी मात्र है आपको कैसी लगी कमेंट में लिखें | अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा | इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडऩे के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon