.

जामुन शरीर में करता है इतने फायदे कि आप सोच भी नहीं सकते

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा की आप जानते हैं कि आज के समय में बाजार में जामुन काफी मात्रा में बिक रहा है। गर्मियों के दिनों में काले काले जामुनखाना किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन जामुन का सीजन जल्दी से बीत जाता है। जामुन के पेड की अगर बात की जाए तो इसका पेड आम के पेड की तरह काफी ऊंचा और लंबा होता है। जामुन के फूल अप्रेल माह में आने लगते हैं और जुलाई अगस्त तक फल पक कर तैयार होता है। कच्चा जामुन हरे रंग का और पकने के बाद गाढ़ा गुलाबी या काला हो जाता है। जामुन भी छोटे और बडे दो प्रकार के होते हैं। लेकिन जामुन से शरीर में किस तरह से फायदे होते हैं आज हम इसके बारे में बात करेंगे।


गर्मियों के दिनों में फुंसियां होने पर
कुछ लोगं को गर्मियों के दिनों में फोडे फुंसी होना आम बात है। इनमें दर्द तो होता ही है साथ ही साथ शरीर में देखने पर भी बहुत बुरा लगता है। अगर आप को कोई फुंसी हो जाती है तो इसके लिए आप जामुन को खाएं और उसकी गुठली निकाल कर घिसकर फुंसी पर लगाएं। कुछ ही दिनों में वह समाप्त हो जाएगी।
पसीना अधिक आने की समस्या
अगर आपको पसीना बहुत आता है तो आप बहुत परेशान रहते होंगे। आपने काफी इलाज कराए होंगे लेकिन पसीना आना कम नहीं हुआ होगा तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। आज जामुन के पत्तों को पानी में उबाल कर कुछ दिनों तक नहाएं। पसीना आना कम हो जाएगा।
त्वचा के कई रोगों में लाभदायक
गर्मियों में त्वचा पर मुहासे होना आम बात है। लडकियों को और लड़कों को भी अगर चेहरे पर एक भी मुहासा हो जाए तो बहुत ही बुरा लगता है। पूरे दिन बस उसी मुहासे को छेड़ते रहने में लग जाता है। तो आप इसके लिए जामुन की गुठली को घिसकर भी लगा सकते हैं। अगर आपकी त्वचा आग के संपर्क में आने पर थोडी बहुत जल जाती है तो जामुन की छाल को नारीयल के तेल में पीसकर जले हिस्से पर चार पांच बार लगाने पर ही वह सही हो जाती है। पैरों के छालों में भी कई बार घाव बन जाते हैं। ऐसे में भी जामुन की गुठली पानी में घिसकर दो तीन बार लगाएं काफी राहत मिलेगी।
दांतों के लिए बहुत ही लाभदायक
अगर आप पायरिया या दांतों के किसी रोग से परेशान हैं तो तो आप जामुन का उपयोग करसकते हैं। जामुन कीछाल को पानी में डाल कर उबालें। इसे छानकर दोनों समय रोजाना कुल्ला करने से दांत मजबूत होते हैं। इसके पेड की छाल को आग में जलाकर उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक और फिटकरी मिलाकर पीस लें। एक सबसे अच्छा पायरिया नाशक मंजन तैयार हो जाएगा।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें। धन्यवाद।


EmoticonEmoticon