.

केवल पानी से करें इन रोगों को समाप्त

नमस्कार मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि पानी के बिना जीवन संभव ही नहीं है हम भोजन के बिना फिर भी कुछ दिन रह सकते हैं लेकिन पानी के बिना नहीं रह सकते। पानी हमारे शरीर में इतने फायदे करता है उसके बारे में सभी लोगों को नहीं पता होता है। आपने सुना भी होगा जब भी कोई रोग हो जाता है तो चिकित्सक यही कहता है पानी की मात्रा ज्यादा रखें। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि पानी से किस तरह रोगों को ठीक किया जाता है।


ठंडे पानी से होने वाले मुख्य फायदे
व्यक्ति के बेहोश होने पर उसके मुंह पर ठंडे पानी के छींटे मारने से बेहोशी टूट जाती है। अगर गले या छाती में जलन हो रही हो तो भी ठंडे पानी पीने से आराम मिलता है। अगर कभी आपकी आंखों के आगे अंधेरा छा रहा हो तो भी ठंडे पानी का सेवन करना चाहिए। पेट के कीड़ों को समाप्त करने के लिए भी ठंडा पानी पीना लाभदायक है। ठंडे पानी से स्नान करने से भी शरीर में ताजगी आ जाती है।

गर्म पानी के फायदे
वैसे सर्दी जुकाम होने पर गर्म पानी पीना चाहिए। राहत मिलती है। इसके अलावा जितने भी रोग वात रोग कहलाते हैं गर्म पानी उन सभी में लाभदायक है। अगर सर्दी से गले में किसी भी तरह का कोई रोग हो गया है तो गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। बुखार चढऩे के तुरंत बाद गर्म पानी पीने से बुखार का प्रभाव कम हो जाता है। यहां एक बात विशेष रूप से ध्यान में रखें अगर एक बार पानी को गर्म कर लिया है तो इसे ठंडा होने पर दुबारा गर्म नहीं करना चाहिए। वर्ना यह हानिकारक हो जाता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी हो तो शेयर और लाइक करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें धन्यवाद।


EmoticonEmoticon