.
Showing posts with label LOVE LIFE. Show all posts
Showing posts with label LOVE LIFE. Show all posts

कैसे पता लगाएं कि जिससे आप प्यार करते हैं वह आपके लिए सही है

नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगी योगेंद्र जैसा कि आप सब जानते हैं कि हर कोई किसी ना किसी से जरूर प्यार करता है | लेकिन अगर आपको किसी को हाँ करने से पहले पता ही ना चला हो कि वह कैसा इंसान है या फिर आपको जानने का मौका ही ना मिला हो कि वह आपके लिए सही है | अगर आप किसी से प्यार कर बैठे हैं तो कैसे पता लगाएं की वह इंसान आपके लिए सही है या फिर गलत है तो आज मैं आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने वाला हूं जिनसे आप निश्चित तौर पर पता लगा लेंगे कि वह इंसान आपके लिए सही है या आपको कभी धोखा दे सकता है |



व्यवहार से करें पहचान
अगर कोई भी आपसे प्यार करता है तो आप थोड़ा ध्यान से इस बात को महसूस करें कि जब वो आपके साथ कंही बाहर जाता है या फिर उसका कभी मूड होता है तब ही आपको कुछ स्पेशल फील करवाता है या फिर हमेशा उसका व्यवहार आपके एक जैसा होता है | अगर कोई आपको सच में प्यार करता होगा तो वह आपके लिए हमेशा ही कुछ खास करने कि कोशिश करेगा | अगर वह जब वो चाहता है तब ही आपसे अच्छा व्यवहार करता है और अपना नजरिया बदलता रहता है तो इसका मतलब है कि वो आपके लिए सही नहीं है |

विचारों में समानता होनी चाहिए
अगर आप किसी से प्यार करती है तो आप इस बात पर भी गौर करें कि उसके और आपके विचार आपस में मिलते हैं या नहीं जैसे कि एक दुसरे कि मंजिल एक होनी चाहिए | अगर आप शाकाहारी है और वह नहीं है तो एक दिन आपके बीच जरुर इस बात को लेकर भी लड़ाई हो सकती है | इसलिए आप महसूस करें कि आप दोनों के विचार आपस में कितना मिलते हैं |

वह आपसे हमेशा सच बोलता है या नहीं
आप ये देखें कि क्या आप जिससे प्यार करते है चाहे वो लड़की हो या लड़का ये बात दोनों के लिए एक समान है कि आपका होने वाला जीवनसाथी आपसे हमेशा सच बोलता है या कभी झूठ भी बोलता है | अगर वह आपसे सच्चा प्यार करता होगा तो चाहे वो गलत भी होगा तो भी आपसे हमेशा सच बोलेगा | कुछ लोग आपको खुश करने के झूठ बोलते है वह आपके लिए सही नहीं होते है और अगर किसी से कोई गलती हो गयी है लेकिन वह आपको सबकुछ सच बता रहा है तो आप उसे जरुर माफ़ कर दें क्योंकि वह आपके लिए बिल्कुल सही है |

आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेन्ट में लिखें अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरुर कीजियेगा | इसी तरह कि पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद |

लड़की को इस रंग का उपहार देने से प्रेम सफल होता है

नमस्कार दोस्तों मैं हूं आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप सब जानते हैं कि हर लड़का लड़की के दिल में जगह बनाना चाहता है लेकिन धर्म में प्रेम के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं। आज मैं आपको प्रेम में सफल होने के उन्हीं नियमों के बारे में बताऊंगा।




प्रेम की प्राप्ति कैसे होती है
अगर आप प्रेम में सफल होना चाहते हैं तो आप श्रीकृष्ण भगवान के मंदिर में बांसुरी और पान का अर्पण कीजिये। इससे आपको मनचाहा प्रेम प्राप्त होगा।

सफल प्रेम की मनोकामना पूर्ण कैसे करें
यदि आप किसी को भी अपना बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप माता दुर्गा की नियमित पूजा करें। और उनका लाल रंग की ध्वजा चढ़ाएं। आपको प्रेम में सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मनोकामना पूरी होगी।

प्रेम में क्या नहीं करें
अगर आप अपने प्रेम को हमेशा के लिए बरकरार रखना चाहते हो तो कभी भी एक दूसरे को नुकीली या फिर काले रंग की कोई भी वस्तु उपहार में नहीं दें।

कौन से रंग का उपहार दें
अगर आप अपने साथी को उपहार देना चाहते हो तो लाल गुलाबी पीला और सुनहरे रंग की कोई वस्तु उपहार में दें। इन रंगों को उपहार के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडऩे के लिए आप हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

लड़कियां ये चार बातें हमेशा झूठ बोलती है

नमस्कार मैं हूं आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हो की लड़कियां अधिकतर लड़कों से झूठ बोलती है और दोस्तों अगर वो सच बोल भी देती है तो आज जिन चार बातों के बारे में आपको बता रहा हूं ये चार बातें तो हमेशा ही झूठ बोलती है |



अगर आप उनसे शादी की बात करें
अगर आपका किसी भी लड़की से कैसा भी रिश्ता है और आप चाहते हैं कि ये रिश्ता किसी भिमुकाम पर पंहुच जाए तो आप जैसे ही उनसे कहोगे तो वो सबसे पहला झूठ ये बोलेगी कि मैं इस रिश्ते के लिए तैयार ही नहीं हूं | लेकिन ऐसा सच नहीं होता दरअसल वह आपके सब्र का इम्तिहान लेना चाहती है |

जब चुकाना हो कोई बिल
अगर आप कंही भी किसी लड़की केसाथ या प्रेमिका के साथ बाहर घुमने जातें और किसी होटल में खाना खाते हैं तो लड़की यंहा दूसरा झूठ ये बोलती है कि ये बिल मैं दे दूंगी | लेकिन सच में वो आपसे उम्मीद कर रही होती है कि बिला का भुगतान आप ही करें |

अरे यार मुझे फर्क नहीं पड़ता
जब भी आप अपनी प्रेमिका के सामने किसी दूसरी लड़की से बात करते हो या किसी और लड़की के बारे में अपनी प्रेमिका से बात करते हो तो लड़की यंहा तीसरा झूठ बोलती है की यार मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता | लेकिन असल में उनको उस वक्त इतना गुस्सा आ रहा होता है कि बस पूछो मत फिर भी वो ऐसे ही बोलती है |

यार आज तक कोई लड़का पसंद ही नहीं आया
जब भी आप अपनी प्रेमिका से पूछते हो की क्या आपको किसी ने इतना प्यार किया है तो वो चौथा झूठ बोलती है की नहीं यार मुझे तो आज तक कोई लड़का पसंद ही नहीं आया | लेकिन असल में वह उस समय झूठ बोल रही होती क्योंकि उसे डर लगा रहता है कि इससे कंही ये रिश्ता बिगड़ न जाए |

दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेन्ट में लिखें अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरुर कीजियेगा | इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद |

अगर ये गलती नहीं करोगे तो लड़की आपको कभी छोड़कर नहीं जाएगी

नमस्कार दोस्तों मैं हूं योगी योगेन्द्र जैसा कि आप सब जानते हैं कि हर लड़का अपनी जिंदगी में किसी ना किसी लड़की को अपनी प्रेमिका बनाना चाहता है लेकिन कई बार वह सफल हो जाता है और कई बार बुरी तरह विफल हो जाता है यानी कि कुछ लड़कियां उनके प्रपोजल को अस्वीकार कर देती है| आज मैं आपको बताऊंगा कि आपके अंदर वह कौन सी खास बात होनी चाहिए जिससे आप एक अच्छे बॉयफ्रेंड बन सकते हैं या फिर यूं कह सकते हैं कि एक अच्छा बॉयफ्रेंड बनने के लिए आपके अंदर कौन कौन से लक्षण होने चाहिए|


रिश्ते में आप ईमानदार रहे
वैसे तो हर रिश्ते में इमानदारी बहुत ही जरूरी होती है और फिर अगर प्रेम की बात की जाए तो प्रेम ईमानदारी सत्य और समर्पण की भावना से ओत प्रोत होना चाहिए| किसी भी संबंध को लंबे समय तक स्थिर रखने के लिए उसमें इमानदारी से रहना बहुत ही जरूरी है| अगर आप अपनी साथी के प्रति ईमानदार रहते हैं तो फिर आपकी उनकी नजरों में एक अलग ही इमेज बन जाती है| इसलिए सबसे बड़ी बात यह है कि आप अपने साथी से हमेशा सच बोले अगर आप से कोई गलती हो गई है तो आप उसे स्वीकार कर लें और उसको इस गलती के बारे में बता दें| इससे कुछ भी नहीं होगा बल्कि आपके जीवन में कोई भी समस्या पर पैदा नहीं होगी|

अपनी व्यस्त जिंदगी में से उनके लिए भी थोड़ा समय निकालें
आप चाहे भले ही पढ़ाई कर रहे हो या फिर आप का कोई व्यापार चल रहा हो या फिर आप किसी कंपनी में नौकरी कर रहे हो आपको अपनी व्यस्त जिंदगी में से उनके लिए थोड़ा बहुत वक्त तो निकालना ही पड़ेगा| आप भले ही पूरे दिन में उनको एक मैसेज कर दो या फिर आप एक कॉल कर दें तो यह बहुत ही अच्छा रहेगा| भले ही आप चाहे एक से दो मिनट ही बात करें लेकिन वह यह समझेगी कि आपके दिल में उनके लिए जगह है| आप हमेशा ध्यान रखें कि आपको उनके लिए वक्त जरूर निकालना है|

कभी-कभी समझौता भी करें
अब यह जरूरी तो नहीं कि दो लोगों के बीच चाहे कितना भी गहरा रिश्ता हो हमेशा ही प्रेम बना रहेगा कभी-कभी तकरार भी हो जाती है या किसी को किसी के विचार पसंद नहीं आते तो इस पर झगड़ा ना करें| कभी आप उनकी बात माने या फिर आप कुछ ऐसा करें कि वह भी आपकी बात मानने को तैयार हो क्योंकि रिश्ते की गाड़ी दोनों तरफ से ही आगे चलती है| इसलिए एक दूसरे के प्रति मनमुटाव और छोटी मोटी नोकझोंक तो हो ही जाती है आप इसको इतना गंभीरता से ना लें और समझौता कर ले| क्योंकि अगर समझौता करने से आपका रिश्ता अच्छा हो जाता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है|

रिश्तो में विश्वास बहुत जरूरी है
कुछ लोग लड़की पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करते हैं| जैसे कि उनका फोन चेक करते हैं या फिर बार बार कई प्रकार के सवाल करते हैं तो आप उन पर संदेह बिल्कुल भी ना करें क्योंकि शक एक ऐसी चीज है जिसको करने से आपके जिंदगी में बड़ी समस्या हो सकती है| आपको उन पर विश्वास करना चाहिए अगर आप किसी पर विश्वास नहीं कर सकते हैं तो फिर कोई दूसरा व्यक्ति आप पर कैसे विश्वास करेगा| कुछ लोग आपको भड़काने में लगे रहते हैं लेकिन आपको अपने विवेक से काम लेना है और देखना है कि किसी भी बात में क्या सच है और क्या झूठ किसी के बहकावे में आकर आप अपने रिश्तो पर कोई आंच ना आने दे|

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें अगर अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजिएगा| इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद|

अनजान लड़की से कैसे करें बात कि वो आपकी दीवानी हो जाए

नमस्कार मैं हूँ आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी अनजान लड़की के साथ बात करने की शुरुआत कैसे करें ये समस्या सभी को आती है लेकिन भी हर लड़का अनजान लड़की से बात करना चाहता है | अगर आपको भी किसी अनजान लड़की से बात करने में समस्या होती है तो घबराने कि कोई बात नहीं है आज मैं आपको ऐसी टिप्स बताऊंगा जिससे आप आसानी से किसी भी लड़की से बात शुरू कर सकते हैं |





सबसे पहले माहौल को पहचाने
इसके लिए सबसे पहले आप ये देखें की लड़की कंहा पर मिली है अगर किसी रेस्टोरेंट में मिलती है तो आप उनसे कॉफी या आइसक्रीम के बारे में मौसम के हिसाब से पूछ सकते हैं या फिर किसी धार्मिक जगह मिली है तो आप भगवान के बारे में बात शुरू कर सकते हैं |

शर्माना छोड़कर बिंदास बात करे
एक बार अगर लड़की आपसे किसी भी विषय पर बात करना शुरू करदें तो बिल्कुल भी शर्म ना करें बल्कि बिंदास होकर बनात करें | अगर आप थोडा हिचकिचाएंगे या शर्म करेंगे तो आपका गलत प्रभाव पड़ सकता है और अगर खुले दिमाग से बात करेंगे तो वो दोस्ती भी कर सकती है |

इस तरह कि बात ना करें
अगर आपसे लड़की बात करना शुरू करदें तो आप पहली बार में ही उससे निजी जीवन के बारे में या फिर उसके घर परिवार के बारे में कुछ ना पूछें ये आपके लिए गलत हो सकता है |

दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेन्ट में लिखें अगर अच्छी लगी हो लाइक और शेयर जरुर कीजियेगा | इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने कि लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद |

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनचाहा प्रेम पाने के अचूक उपाय

नमस्कार मैं हूँ आपका दोस्त योगी योगेन्द्र जैसा कि आप सब जानते हैं कि आज के समय में हर कोई चाहता है कि जिसे वो प्यार करता है बस वो उसे मिल जाये लेकिन ऐसा नहीं होता है | अगर आप भी चाहते हैं कि जिसको आप प्यार करते है वो हमेशा कि लिए आपका हो जाये तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ उपाय बताएं गए हैं आज मैं आपको उन्ही के बारे में बताऊंगा |


अपने साथी से किस दिन नहीं मिलना चाहिए
मान्यताओं के अनुसार प्रेमी युगल को शनिवार और किसी भी अमावस्या के दिन नहीं मिलना चाहिए | ऐसा माना जाता है कि इन दिनों में अगर आप अपने साथी से मिलते है तो आपस में किसी भी बात को लेकर विवाद हो सकता है |संदेह भी रिश्तों के बीच इन दिनों में मिलने पर ही होता है |

प्रेम को अधिक बढ़ाने के लिए इस दिन मिलन करे
अगर आप किसी को प्यार करते हैं तो आप अपने साथी से शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन अवश्य मिलें | अगर किसी दिन शुक्रवार भी हो और पूर्णिमा भी तो उस दिन तो आप उनसे कैसे भी कर मिले |अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका प्रेम इतना गहरा हो जायेगा कि आप सोच भी नहीं सकते हैं |

भगवान से प्रार्थना कैसे करे
अगर आप भगवान से अपने प्रेम को पाने के लिए प्रार्थना करने किसी धार्मिक स्थल पर जा रहें हैं तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि आप अपने शरीर पर सफेद वस्त्र धारण करके जाएं |अगर आप भगवान से मन्नत मांगे तो पहले वंहा एक लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं फिर अपने प्रेम को पाने के लिए प्रार्थना करें |

दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेन्ट में लिखें अगर अच्छी लगी हो लाइक और शेयर जरुर कीजियेगा | इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने कि लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद |

add

Kategori

Follow Us


Follw Us